U19 Aisa Cup Live Telecast: मेंस अंडर 19 एशिया कप 29 नवंबर 2024 यानि आज शुक्रवार से शुरू होने वाला है। इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 8 दिसंबर को होगा। इस टूर्नामेंट में आठ टीम हिस्सा लेंगी ,जिसमें भारत, पाकिस्तान भी शामिल होंगे। इस बार सभी मैच दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 8 टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा जाएगा।
ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, जापान और यूएई ग्रुप शामिल होंगे। वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल टीम को रखा जाएगा। ग्रुप स्टेज में हर टीम को तीन-तीन मैच खेलने होंगे। जीतने वाली टॉप 2 टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई होगी। आज हम आपको इन टूर्नामेंट के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।
क्या होगा अंडर-19 एशिया कप 2024 का शेड्यूल
- 29 नवंबर 2024- बांग्लादेश वर्सेस अफगानिस्तान- सुबह 10.30 बजे
- 29 नवंबर 2024- श्रीलंका वर्सेस नेपाल- सुबह 10.30 बजे
- 30 नवंबर 2024- इंडिया वर्सेस पाकिस्तान- सुबह 10.30 बजे
- 30 नवंबर 2024- यूएई वर्सेस जापान- सुबह 10.30 बजे
- 01 दिसंबर 2024- बांग्लादेश वर्सेस नेपाल- सुबह 10.30 बजे
- 01 दिसंबर 2024- श्रीलंका वर्सेस अफगानिस्तान- सुबह 10.30 बजे
- 02 दिसंबर 2024- पाकिस्तान वर्सेस यूएई- 10.30 बजे
- 02 दिसंबर 2024- इंडिया वर्सेस जापान- 10.30 बजे
- 03 दिसंबर 2024- बांग्लादेश वर्सेस श्रीलंका- सुबह 10.30 बजे
- 03 दिसंबर 2024- अफगानिस्तान वर्सेस नेपाल- सुबह 10.30 बजे
- 04 दिसंबर 2024- पाकिस्तान वर्सेस जापान- सुबह 10.30 बजे
- 04 दिसंबर 2024- इंडिया वर्सेस यूएई- सुबह 10.30 बजे
- 06 दिसंबर 2024- पहला सेमीफाइनल- सुबह 10.30 बजे
- 06 दिसंबर 2024- दूसरा सेमीफाइनल- सुबह 10.30 बजे
- 08 दिसंबर 2024- फाइनल- सुबह 10.30 बजे
इसे भी पढ़ें: NZ vs ENG; इंग्लैंड के बेस्ट बल्लेबाज Harry Brook ने ठोका सातवां टेस्ट शतक
कौन से ओटीटी ऐप पर होगा लाइव प्रसारण
अंडर 19 एशिया कप 2024 टूर्नामेंट के मैच का टेलीकास्ट सोनी सपोर्ट के सभी चैनल पर किया जाएगा। क्रिकेट के दीवाने सभी मैच को ऑनलाइन देख सकते हैं। इन मैच का ऑनलाइन लुफ्त सोनी लिव पर उठा सकते हैं।
किस-किस टीम में कौन-कौन होंगे खिलाड़ी
ग्रुप ए में शामिल भारत, पाकिस्तान, जापान और यूएई के खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:-
भारत: आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, सी आंद्रे सिद्धार्थ, मो. अमान (सी), किरण चोरमले (वीसी), प्रणव पंत, हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), अनुराग कावड़े (विकेटकीपर), हार्दिक राज, मोहम्मद एनान, केपी कार्तिकेय, समर्थ नागराज, युधाजीत गुहा, चेतन शर्मा, निखिल कुमार
पाकिस्तान: साद बेग (कप्तान, विकेटकीपर), मोहम्मद अहमद, हारून अरशद, तैयब आरिफ, मोहम्मद हुज़ेफ़ा, नवीद अहमद खान, हसन खान, शाहज़ेब खान, उस्मान खान, फहम-उल-हक, अली रजा, मोहम्मद रियाजुल्लाह, अब्दुल सुभान, फरहान यूसुफ, उमर ज़ैब
जापान: कोजी हार्डग्रेव-अबे (कप्तान), चार्ल्स हिन्ज़, काज़ुमा काटो-स्टैफ़ोर्ड, ह्यूगो केली, टिमोथी मूर, स्काइलर नाकायमा-कुक, डैनियल पैनकहर्स्ट, निहार परमार, आदित्य फड़के, आरव तिवारी, काई वॉल, युतो यागेटा, किफ़र यामामोटो-लेक, मैक्स योनेकावा-लिन
यूएई: अयान खान (कप्तान), अक्षत राय, आर्यन सक्सेना, अब्दुल्ला तारिक, अलियासगर शम्स, एथन डिसूजा, फसीउर रहमान, हर्ष देसाई, करण धीमान, मुदित अग्रवाल, नूरुल्लाह अयौबी, रचित घोष, रेयान खान, उदीश सूरी और यायिन किरण
इसे भी पढ़ें: IPL 2025 Auction; करोड़पति बनते ही वैभव सूर्यवंशी विवादों में, सवाल उठे उम्र पर, पूरी जानकारी यहां देखें
ग्रुप बी में शामिल अफगानिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:-
अफगानिस्तान: मेहबूब तस्कीन (कप्तान, विकेटकीपर), हमजा अलीखिल (विकेटकीपर), उजैर खान, फैसल खान, बरकतुल्ला इब्राहिमजई, एजातुल्लाह बारिकजई, अजीज मियाखिल, नजीफ अमीरी, अब्दुल अजीज, नसरतुल्लाह नूरिस्तानी, खातिर स्टानिकजई, फहीम खेववाल, हफीज जादरान, अल्लाह मोहम्मद ग़ज़नफ़र, नसीर खान मारूफ़खिल
नेपाल: हेमंत धामी (कप्तान), अर्जुन कुमाल (उप-कप्तान), दिलशाद अली, नरेन भट्टा, रोशन बिस्वाकर्मा, युबराज खत्री, रंजीत कुमार, उत्तम मगर (विकेटकीपर), बिपिन महतो, दयानंद मंडल, अपराजित पौडेल, नरेन सऊद, उनीश ठाकुरी। अभिषेक तिवारी, आकाश त्रिपाठी, मयन यादव, राजेश यादव, संतोष यादव
बांग्लादेश: अल फहद, अशरफुज्जमां बारेनावा, अज़ीज़ुल हकीम तमीम (कप्तान), देबाशीष सरकार देबा, फरीद हसन फैसल, इबल हसन एमोन, मारुफ मैधा, रफी उज्जमान रफी, रिफत बेग, रिज़ान होसन, साद इस्लाम रज़िन, समियुन बसीर रतुल, शिहाब जेम्स, जवाद अबरार (उपकप्तान)
श्रीलंका: विहास थेवमिका (कप्तान), पुलिंदु परेरा, थानुजा राजपक्षे, डुलनिथ सिगेरा, लैकविन अबेसिंघे, विमथ दिनसारा, रामिरू परेरा, कविजा गमागे, वीरन चामुदिथा, प्रवीण मनीषा, येनुला देउथुसा, शारुजन शनमुगनाथन, न्यूटन रंजीतकुमार, कुगदास मथुलन, गीतिका डे सिल्वा